मोहड़ा: गेहलौर थाने में जनता दरबार: भूमि विवाद के समाधान के लिए पहुंचा मामला
Muhra, Gaya | Apr 6, 2026 गेहलौर थाना परिसर में सोमवार को थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान की दिशा में पहल की गई।थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता है।