हुज़ूर: भोपाल के जनता क्वार्टर में पानी की सप्लाई नहीं,टैंकर लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2024 भोपाल के जनता क्वार्टर में रहने वाले लोग पिछले करीब15 दिन से पानी को तरस रहे हैं। उन्हें निगम पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। इसके चलते आज कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला इलाके में पानी के टैंकर लेकर पहुंच गए।उन्होंने कहा कि वे लोगों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कांग्रेस नेता शुक्ला दोपहर में पानी के 3 टैंकर लेकर पहुंचे।इसके बाद लोगों को पानी सप्लाई किया गया।