हुज़ूर: भोपाल केंद्रीय जेल में कैदियों के चेहरे पर खिली मुस्कान,बंदियो को बहनों ने बांधी राखी
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2024 भोपाल की केन्द्रीय जेल में हर साल की तरह इस साल भी बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। आज सुबह से जेल में रक्षाबंधन का पर्व मनाना शुरू कर दिया गया था।शाम पांच बजे तक बहनें केन्द्रीय जेल पहुंचकर अपने-अपने भाइयों को रखी बांध सकती हैं। जेल में बंद भाई उपहार के रूप में जेल में कमाई गई राशि को बहनों को दे रहे हैं।