हुज़ूर: रक्षाबंधन पर शहर सरकार का बहनों को गिफ्ट,भोपाल में 228 बसों में आज फ्री में सफर कर रही बहने
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2024 रक्षाबंधन पर आज भोपाल की सिटी बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर रही हैं। 'शहर सरकार' ने रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में फ्री में घूमने का यह गिफ्ट दिया है। महिलाएं रात 9 बजे तक बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। मंत्री विश्वास सारंग और महापोर मालती राय ने बसों में बहनों को मिठाई भी खिलाई।