हुज़ूर: भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन पर नगर निगम स्वच्छता मित्र बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2024 भोपाल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुनानक मंडल द्वारा शाहजानाबाद में आयोजित "रक्षाबंधन उत्सव" कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा को स्वच्छता मित्र बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा| बहनों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की राखी बांध कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया|