सारठ: CO केसीएस मुंडा ने डिंडाकोली गांव में सड़क अतिक्रमण मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही
Sarath, Deoghar | May 30, 2026 CO केसीएस मुंडा ने शनिवार शाम 6 बजे डिंडाकोली ग्राम-पंचायत में सड़क अतिक्रमण मामले की जांच व कार्रवाई की बात कही। कहा अमीन के छुट्टी पर जाने से जांच नहीं हो पाई है, लेकिन हर हाल में सोमवार तक में जांच प्रतिवेदन लेकर सड़क अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो बीते 28 मई को सड़क अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने 1घंटे सड़क जाम कर विरोध जताया था