Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

MORE NEWS

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जिम्स में आज कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

कर्मचारी संस्थान परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी थीं। उस समय जिम्स प्रशासन की ओर से वेतन बढ़ोतरी और स्थायी नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं किया गया।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी सैलरी स्लिप में एक राशि दिखाई जाती है, जबकि उनके खातों में इससे कम वेतन भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में कम वेतन में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें स्थायी किया जाए, वेतन में बढ़ोतरी की जाए और वेतन भुगतान में कथित विसंगतियों को जल्द दूर किया जाए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल, जिम्स प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जिम्स में आज कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी संस्थान परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी थीं। उस समय जिम्स प्रशासन की ओर से वेतन बढ़ोतरी और स्थायी नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी सैलरी स्लिप में एक राशि दिखाई जाती है, जबकि उनके खातों में इससे कम वेतन भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में कम वेतन में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें स्थायी किया जाए, वेतन में बढ़ोतरी की जाए और वेतन भुगतान में कथित विसंगतियों को जल्द दूर किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, जिम्स प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026

ग्रेटर नोएडा जिम्स अस्पताल में  परमानेंट नौकरी और वेतन बढ़ोतरी की मांग पर कर्मचारियों का हंगामा, कर्मचारी बैठे धरने पर,सैलरी स्लिप में ज्यादा, खाते में कम— जिम्स कर्मियों का बड़ा आरोप #SalaryHike
#GIMS
#GreaterNoida
#EmployeeProtest
#CovidWarriors

ग्रेटर नोएडा जिम्स अस्पताल में परमानेंट नौकरी और वेतन बढ़ोतरी की मांग पर कर्मचारियों का हंगामा, कर्मचारी बैठे धरने पर,सैलरी स्लिप में ज्यादा, खाते में कम— जिम्स कर्मियों का बड़ा आरोप #SalaryHike #GIMS #GreaterNoida #EmployeeProtest #CovidWarriors

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शुरू होंगी उड़ानें, 28 महिलाओं सहित 170 किसान भरेंगी पहली उड़ान

 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज विधिवत उड़ान संचालन की शुरुआत होने जा रही है। सुबह 8:05 बजे लखनऊ से पहली फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी, जिसके बाद एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना होगी। इस ऐतिहासिक उड़ान में कुल 28 महिलाओं सहित 170 किसान किसान भी शामिल हैं। 

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ जाएंगे, जहां किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करेंगे। किसानों का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास और देश-दुनिया से जुड़ने का नया द्वार है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। जो किसान वर्षों तक खेतों में मेहनत करते रहे, वे आज पहली बार हवाई जहाज में बैठकर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। यह बदलते भारत और बदलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर है।

हालांकि खुशी के इस माहौल के बीच कुछ किसानों ने अपनी लंबित मांगों को भी उठाया है। किसानों का कहना है कि एयरपोर्ट और अन्य परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार और विस्थापित परिवारों के लिए विकसित आर एंड आर कॉलोनियों में बेहतर सुविधाओं जैसे मुद्दे अभी पूरी तरह हल नहीं हुए हैं।

किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का अवसर मिलने पर वे इन मुद्दों को भी उनके सामने रखेंगे। वहीं विधायक धीरेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत को क्षेत्र के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।#NoidaInternationalAirport #JewarAirport #Jewar #GreaterNoida #CMYogi #DhirendraSingh #IndiGo #YamunaAuthority #UttarPradesh #BreakingNews

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शुरू होंगी उड़ानें, 28 महिलाओं सहित 170 किसान भरेंगी पहली उड़ान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज विधिवत उड़ान संचालन की शुरुआत होने जा रही है। सुबह 8:05 बजे लखनऊ से पहली फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी, जिसके बाद एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना होगी। इस ऐतिहासिक उड़ान में कुल 28 महिलाओं सहित 170 किसान किसान भी शामिल हैं। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ जाएंगे, जहां किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करेंगे। किसानों का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास और देश-दुनिया से जुड़ने का नया द्वार है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। जो किसान वर्षों तक खेतों में मेहनत करते रहे, वे आज पहली बार हवाई जहाज में बैठकर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। यह बदलते भारत और बदलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। हालांकि खुशी के इस माहौल के बीच कुछ किसानों ने अपनी लंबित मांगों को भी उठाया है। किसानों का कहना है कि एयरपोर्ट और अन्य परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार और विस्थापित परिवारों के लिए विकसित आर एंड आर कॉलोनियों में बेहतर सुविधाओं जैसे मुद्दे अभी पूरी तरह हल नहीं हुए हैं। किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का अवसर मिलने पर वे इन मुद्दों को भी उनके सामने रखेंगे। वहीं विधायक धीरेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत को क्षेत्र के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।#NoidaInternationalAirport #JewarAirport #Jewar #GreaterNoida #CMYogi #DhirendraSingh #IndiGo #YamunaAuthority #UttarPradesh #BreakingNews

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026

जेवर एयरपोर्ट: वर्षों के इंतजार के बाद ऐतिहासिक दिन
डीएम मेधा रूपम बोलीं— किसानों की खुशी ही सबसे बड़ी उपलब्धि#जेवर_एयरपोर्ट_की_पहली_उड़ान
#FirstFlight
#CMYogi
#GreaterNoida
#Farmers
#UPDevelopment

जेवर एयरपोर्ट: वर्षों के इंतजार के बाद ऐतिहासिक दिन डीएम मेधा रूपम बोलीं— किसानों की खुशी ही सबसे बड़ी उपलब्धि#जेवर_एयरपोर्ट_की_पहली_उड़ान #FirstFlight #CMYogi #GreaterNoida #Farmers #UPDevelopment

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026

देश के सबसे बड़े एविएशन हब बनने की ओर बढ़ रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली उड़ान ने इतिहास रच दिया। लंबे इंतजार के बाद जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी, जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिल गई है।

यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का प्रतीक है। पहली उड़ान के साथ ही क्षेत्र में रोजगार, निवेश और कनेक्टिविटी के नए अवसर खुलेंगे।

लखनऊ से उड़ान भरकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट का भव्य स्वागत किया गया। इस खास मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान भी मौजूद रहे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे एनसीआर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

देश के सबसे बड़े एविएशन हब बनने की ओर बढ़ रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली उड़ान ने इतिहास रच दिया। लंबे इंतजार के बाद जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी, जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिल गई है। यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का प्रतीक है। पहली उड़ान के साथ ही क्षेत्र में रोजगार, निवेश और कनेक्टिविटी के नए अवसर खुलेंगे। लखनऊ से उड़ान भरकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट का भव्य स्वागत किया गया। इस खास मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान भी मौजूद रहे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे एनसीआर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 15, 2026

#bsp #news #samajwadidharmendra #indianguru #funny #indiansaint #latestnews #facts #samajwadimedia - Gautam Buddha Nagar News