*पिहोवा, कुरुक्षेत्र व करनाल की तरफ से कपाल मोचन मेले मे पहुंचने श्रद्धालुओं के लिए के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान*
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कपाल मोचन मेला 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला यातायात पुलिस की ओर से विशेष रूट प्लान जारी किया गया है। खासकर पिहोवा, कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर में जोड़ियां से लेकर अलीपुर (कुरुक्षेत्र बॉर्डर) तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते इस मार्ग को भारी और हल्के वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। ऐसे में इस रास्ते से मेला स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक रूट निर्धारित किया है।
थाना यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ से कपाल मोचन मेले में आने वाले श्रद्धालु पीपली से शाहाबाद, उगाला, अधोया चौक और थाना छप्पर होते हुए मेला स्थल तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें और रास्ते में यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
*मेले से वापसी के लिए दो वैकल्पिक रास्ते निर्धारित*
यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि कपाल मोचन मेले से वापस करनाल और कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पहले मार्ग के तहत वाहन चालक शादीपुर चौक से जठलाना होते हुए रादौर के त्रिवेणी चौक तक पहुंच सकेंगे।
वहीं, दूसरे वैकल्पिक मार्ग के तहत श्रद्धालु करेड़ा, अलाहर, करतारपुर और पाल्लेवाला से होते हुए रादौर त्रिवेणी चौक पहुंच सकते हैं। इन दोनों मार्गों के माध्यम से वाहन चालक बिना बंद सड़क वाले हिस्से से गुजरे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
जिला पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में आने और वापस जाने के दौरान निर्धारित रूट प्लान का पालन करें। अनावश्यक रूप से बंद मार्ग पर जाने से बचें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इसके अतिरिक्त रूट के संबंध में जो भी नई जानकारी होगी उस बारे समय-समय पर मेले में आने वाले क्याश्रद्धालुओं को अवगत कराया जाएगा।