लखीसराय: पिपरिया थाना भवन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, थाना संचालन की तैयारियों का लिया जायजा
शुक्रवार की संध्या 5:20 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय जिलाधिकारी, शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शुक्रवार को पिपरिया थाना भवन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना भवन में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, कार्यालय व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।