हरसूद: प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हरसूद में संपन्न हुई
रविवार दोपहर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश भोपाल जिला खंडवा की जिला स्तरीय बैठक तहसील शाखा हरसूद में संपन्न हुई। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन तहसील शाखा हरसूद द्वारा किया गया था। जिला स्तरीय बैठक में खंडवा, हरसूद, खालवा, मूंदी एवं पंधाना से बड़ी संख्या में पेंशनर्स साथियों ने भाग लिया था।