➡️ कृषि उत्पादक आयुक्त के.सी. गुप्ता ने रहली के जैविक फार्म एवं कृषि प्रसंस्करण इकाइयों का किया भ्रमण
सागर 06 नवंबर 2026
कृषि उत्पादक आयुक्त श्री के.सी. गुप्ता ने आज विकासखंड रहली के ग्राम छिरारी स्थित कृषक श्री रामसेवक मलिक के ऑर्गेनिक फार्म का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों का अवलोकन किया। साथ ही मक्का ट्रांसप्लांट (Maize Transplant) का विशेष रूप से निरीक्षण किया तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
इसके पश्चात ग्राम रजवांस में प्रगतिशील कृषक श्री प्रशांत कुर्मी के यहां स्थापित दाल मिल एवं लहसुन ग्रेडर यूनिट का भी भ्रमण किया।
इस अवसर पर उप संचालक उद्यानिकी सागर श्री बड़ोले, एसएचडीओ रहली श्री विदेश प्रजापति, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रहली श्री राहुल सिंह लोधी एवं विकासखंड तकनीकी प्रबंधक रहली श्री राजेश पडरया उपस्थित रहे।
#jamsamparkMP #sagar