➡️ कलेक्टर ने थोक पटाखा विक्रेताओं के साथ ली बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
सागर
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शहर के थोक एवं फुटकर पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक कर पटाखा बाजार की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दिए ये निर्देश -
पटाखों का भंडारण तय सीमा में और सुरक्षित तरीके से करें
खुले बाजार में पटाखों की बिक्री न हो, बिक्री सिर्फ निर्धारित स्थल पर हो
दुकानों के आसपास वाहन पार्किंग न हो, चाय की दुकान न लगे
हर दुकान पर फायर सेफ्टी सामान, पानी, टैंकर और रेत की बाल्टी रखें दुकानों के बीच पर्याप्त जगह छोड़ें, लाइसेंस की शर्तों का पालन करें
लाइसेंस दुकान पर चस्पा करें, बाहर प्रदर्शन के लिए पटाखे न रखें
इलेक्ट्रिक वायर खुले न छूटे, वायरिंग का निरीक्षण करें
छोटे बच्चों को दुकान पर न रखें और न ही उन्हें पटाखे बेचें
धूम्रपान करने वालों को रोकें
नियम तोड़ने और अवैध बिक्री पर होगी कार्यवाही।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेश द्विवेदी, सिटी एसपी श्री ललित कश्यप सहित थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #Sagar