उधवा: मनिहारी टोला में विवाहिता महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत मनिहारी टोला में एक विवाहिता महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कल्पना मंडल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति संदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।