धरहरा: धरहरा में महागठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चुनाव आयोग के खिलाफ फूंका पुतला
धरहरा प्रखंड के थाना चौक पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष इंजीनियर रामबालक यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त