इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने प्रधान समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार, शांतिभंग के तहत की कार्यवाही
Etawah, Etawah | Mar 27, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्यवाही की है। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने पचावली के रहने वाले प्रधान कलेक्टर सिंह, अरविंद व कृष्णा को गिरफ्तार किया है। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।