इटावा: सिविल लाइन थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 सिविल लाइन थाना पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी डूंडापुरा पूरा के पास से नगला सेवाराम निवासी, दुर्गेश कुमार पुत्र स्वर्गीय सोमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1जिन्दा कारतूस बरामद किया ।