इटावा: डूडपुरा गांव से पुलिस ने 1 अभियुक्त को 1 अवैध तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करा भेजा जेल
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 सिविल लाइन इलाके के डूडपुरा से पुलिस ने 1 अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 अभियुक्त दुर्गेश कुमार को 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मेडिकल परीक्षण करा अभियुक्त को जेल भेज दिया है।