इटावा: लोहन्ना चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, हादसे में 1 युवक की दर्दनाक मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 सिविल लाइन इलाके के लोहन्ना चौराहे पर कार ने दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में 1 युवक पीयूष गर्ग की मौत हो गई और दूसरा युवक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों कार से उतरकर सब्जी लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।