सुल्तानगंज: गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों में चिंता बढ़ी
गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच शुक्रवार अहले सुबह सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। महेशी, तिलकपुर और अब्जूगंज गांव के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह-सुबह घरों और आसपास के इलाकों में पानी फैलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बाढ़ का