धमदाहा: उत्पाद विभाग की टीम ने बी कोठी थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की, नशे में धुत दो युवक धराए
उत्पाद विभाग की टीम ने बी कोठी थाना क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी किया।छापेमारी टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि शराब बनाने और बेचने की सूचना पर टीम के द्वारा छापेमारी की गई हालांकि शराब तो कहीं नहीं मिला लेकिन शराब के नशे में धुत दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।