धमदाहा: प्रखंड के बघवा गांव को हरिनकोल से जोड़ने वाली सड़क पर बनेगा पुल, गुरुवार को टीम ने शुरू की पैमाइश
मंत्री लेशी सिंह के प्रयास से पूर्णिया जिला में धमदाहा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हरिनकॉल के वार्ड 16 में हरिकोल और बघवा ग्राम को जोड़ने वाली सड़क पर कोसी नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित हुआ है,इसको लेकर गुरुवार को विभाग द्वारा पेमाइश करने का कार्य किया गया।