धमदाहा: मीरगंज और धमदाहा में दशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री लेशी सिंह और मंत्री दिलीप जयसवाल रहे मौजूद
पूर्णिया धमदाहा विजयदशमी के अवसर पर धमदाहा एवम मीरगंज में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल मौजूद रहे, जहां धमदाहा नेहरू चौक दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा वहीं मीरगंज में मीरगंज आयोजन समिति द्वारा इसका आयोजन किया गया था।