टीकमगढ़: छीपोन गांव में गाय के हमले से बालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
छीपोन गांव में गाय के हमले से एक बालक घायल हो गया। घायल बालक नमन के परिजनों ने बताया कि बालक अपने माता-पिता के साथ खेत से घर की ओर आ रहा था रास्ते में गांव में एक गाय ने अचानक बालक पर हमला कर दिया जिससे बालक घायल हो गया। घायल बालक को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।