टीकमगढ़: टीकमगढ़ में संदिग्ध मौत से नाराज परिजनों ने लगाया जाम, हत्या की आशंका जताई
टीकमगढ़ अम्बेडकर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे लोगो ने जाम लगा दिया। लोगों ने झांसी हाईवे पर संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले युवक की हत्या के आरोप लगाए। जाम लगने की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।