लखीसराय: अग्निकांड व भीषण गर्मी से बचाव को लेकर मंत्रणा कक्ष के सभागार में हुई बैठक
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में गुरुवार की दोपहर 12:54 पर अग्निकांड, भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर विभागीय एसओपी के अनुरूप एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्र ने की।बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।