सागर नगर: नगर निगम की कार्रवाई: शहर में अवैध मांस-मछली की दुकानों पर छापे, कई किलो मांस जब्त
नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के सभी जोनों में अवैध रूप से संचालित मांस और मछली की दुकानों पर एक साथ कार्रवाई की। विभिन्न वार्डों से कई किलो मांस और मछली जब्त कर फिनायल डालकर नष्ट की गईं। साथ ही दुकानों को बंद कर मकान मालिकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा दुकानें खोलीं तो कार्रवाई होगी। निगम ने लाजपतपुरा,शनिचरी, कृष्णगंज और अन्य वार्डों में कार्रवाई की।