सागर नगर: अखाड़े में हुआ विवाद निकला गलतफहमी, उस्तादों ने कहा – हम सब एक हैं
सागर के तीन बत्ती क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा आयोजित अखाड़ा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान दो अखाड़ों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस मामले पर दोनों अखाड़ों के उस्तादों और सदस्यों ने बुधवार रात 9:00 बजे मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा हैउस्तादों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ गलतफहमी के कारण हल्का विवाद हो गया था।