अजयगढ़: दीपावली पर छुई बेचने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 13 लोग घायल
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में छुई बेचने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्राम सबदुआ में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों सहित बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण भी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, पांच नवंबर की सुबह करीब आठ बजे दीपावली पर घरों की पुताई के लिए इस्तेमाल होने वाली सफेद माटी यानी छुई की दुकान लगाने और ग्राहक