सीमलवाड़ा: सीमलवाड़ा के करण सागर तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखा
सीमलवाड़ा कस्बे के करण सागर तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर में तालाब के पास टहलने आए लोगों ने पानी में शव तैरता देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।