कुंडा: बाघराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नगरहन का पुरवा से हत्या और अपहरण के वारंटी को किया गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने एक वांछित वारंटी अभियुक्त पप्पू नगरहा उर्फ देवी प्रसाद मिश्र को उसके घर नग्रहन का पुरवा से रविवार दोपहर 3.30 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धारा 364, 302 और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह माननीय न्यायालय सीजेएम प्रतापगढ़ द्वारा जारी वारंट के तहत वांछित था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस टीम ने अभियुक्त को सफलता