जमुई में किसानों-श्रमिकों का प्रतिवाद मार्च, चार श्रम कोड वापस लेने की मांग
जमुई। संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को जमुई में किसानों, श्रमिकों और विद्यालय रसोइयों ने प्रतिवाद मार्च निकाला। कचहरी चौक से निकला मार्च अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।
मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने किया, जबकि धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मनोज कुमार पांडे ने की। बाबू साहब सिंह ने चारों श्रम कोड वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी और विद्यालय रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
भाकपा माले के जिला सचिव शंभू शरण सिंह ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। सीपीआई जिला सचिव सुनील सिंह ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द करने की मांग की। वहीं, संजय राय ने भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने और कथित अवैध जमाबंदियां रद्द करने की मांग उठाई।
Jamui, Jamui | Aug 10, 2026