दिल्ली में जुटेंगे 1200 मेडिकल एक्सपर्ट, AI और रोबोटिक हार्ट सर्जरी पर मंथन!
रोबोटिक और एआई आधारित हृदय और छाती की सर्जरी पर चर्चा के लिए दिल्ली में 20 नवंबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।
इस सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के करीब 1200 विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें लगभग 300 विदेशी प्रतिनिधि होंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सोसायटी आफ मिनिमली इनवेसिव कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन्स ऑफ इंडिया (एसएमआईसीटीएसआई) की 10वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस के साथ एशियन एसोसिएशन आफ थोरेसिक एंड कार्डियोवस्कुलर सर्जन्स की 34वीं वार्षिक कांग्रेस आयोजित की जा रही है। इसमें इंटरनेशनल कोरोनरी कांग्रेस और इंटरनेशनल सोसायटी फार मिनिमली इनवेसिव कार्डियोथोरेसिक सर्जरी भी सहयोग कर रही हैं।
#MedicalConference #AIInHealthcare #RoboticSurgery #HeartSurgery #MedicalExperts #DelhiNews #HealthcareInnovation #MedicalTechnology #दिल्ली_न्यूज #रोबोटिक_सर्जरी #AI_तकनीक