कुमारखंड: सीएचसी कुमारखंड में बैठक: सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने का निर्देश
कुमारखंड सीएचसी में शनिवार को दोपहर 2 बजे सभी सीएचओ की बैठक आयोजित की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बीएचएम ने सभी सीएचओ से अपने अपने स्वास्थ्य उपकेंद्र व आरोग्य सेंटर पर आने वाले मरीजों में से जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका कार्ड बनाने का सख्त निर्देश दिए।