कुमारखंड: समय पर खाद्यान्न वितरण न करने पर कुमारखंड एमओ की पीडीएस पर कार्रवाई की चेतावनी
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानदारों व पैक्स अध्यक्ष को उपभोक्ताओं को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद्यान्न का वितरण करने को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश कुमार ने गुरुवार को दोपहर एक बजे आदेश जारी किया है। एमओ रुपेश कुमार ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि विभाग को मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई होगी।