बोचहां: मझौली चौक के समीप NH-27 पर तेज रफ्तार वाहन ने कार में मारी टक्कर, कार सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली चौक के समीप एनएच 27 पर चलती कार में एक अज्ञात वाहन ने पिछे से जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। ठोकर लगने से कार एनएच के किनारे जाकर पलट गई। इस घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ईलाज हेतु एसकेएमसीएच ले गए।