बोचहां: एतवारपुर चौक के समीप NH-27 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को मारी जबरदस्त ठोकर, हालत गंभीर
बोचहां थाना क्षेत्र के एतवारपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। वहीं गश्ती ड्यूटी में लगे बोचहां थाने की पुलिस ने आनन फानन में एक निजी एंबुलेंस से उसे ईलाज हेतु एसकेएमसीएच भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया की दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाने वाली लेन में एक स्कूटी सवार युवक जा रहा था।