बोचहां: बोचहां समेत पूर्वी अनुमंडल में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति हुई बंद
मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार की सुबह में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कई जगहों पर तेज हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से जिले के पूर्वी अनुमंडल के बोचहां, मुशहरी बंदरा, गायघाट कटरा, औराई प्रखंडों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। जिस वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के बिच हर्ष व विसाद का माहौल है।