बोचहां: आदिगोपलपुर चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने प्रखंड कर्मी को चाकू मारकर घायल किया, बाइक समेत अन्य सामान लेकर हुए फरार
बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपाल पुर चौक के समीप दो बाईक पर सवार चार बदमाशों ने एक प्रखंड कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बीते मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। और बाईक समेत कागजात रखे बैग मोबाइल फोन व पर्स छीनकर भाग निकले। घायल हुए युवक का पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी गांव के निवासी खगेश्वर राय का पुत्र प्रमोद कुमार बताया गया है।