बोचहां: विशनपुर जगदीश पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी का पानी घुसा, नाव से हो रहा आवागमन
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर जगदीश पंचायत के कई वार्डों में बूढ़ी गंडक नदी का पानी फैल गई है। गुरूवार की सुबह आठ बजे तक नदी की जलस्तर में आंशिक रूप से वृद्धि जारी थी। सबसे अधिक प्रभावित वार्ड संख्या नौ में रहने वाले लोगों को हो रही है। तटबंध के अंदर बसे गांव के घरों में पानी भरा हुआ है। वहीं कुछ लोग ऊंचे जगहों पर रह रहे हैं।