कसिया: बहादुरपुर ब्रह्मलीन दोना बाबा शुक्ल के स्थान पर 2 अगस्त से शुरू होगा अष्टजाम कार्यक्रम, हर वर्ष पुलिस कराती है आयोजन
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित ब्रह्मलीन बाबा दोनों शुक्ल महाराज के दरबार में अखंड शुभ अष्टजाम का आयोजन किया जाएगा। बहादुरपुर पुलिस चौकी की टीम हर साल सावन माह में शुभ अष्टजाम और भंडारे का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष यह आयोजन चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है।