कसिया: कुशीनगर के सुकरौली में सनसनीखेज हत्या, महिला का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप
कुशीनगर जिले के सुकरौली स्थित एपीएस स्कूल के बगल किराए के मकान में रह रही 25 वर्षीय महिला रंभा का सिर कटा शव उसके ही कमरे में बरामद हुआ। मृतका के साथ उसका एक साल का बेटा भी रहता था। रंभा का पति गोविंद कुमार पुत्र प्रभु गुप्ता, शीतलपुर महाराजगंज का रहने वाला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। जल्द होगा खुलासा - पुलिस