कसिया: करजहा में लग्जरी कार ने मोपेड में मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, मौके पर पहुँची पुलिस
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरवा- दर्जिया मार्ग पर करजहा में एक लग्जरी कार ने मोपेड बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार दो युवक घायल हो गये। जिस एक युवक को हल्की चोट है जबकि एक युवक रोहित सिंह 26 वर्ष पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी बरईपट्टी थाना पटहेरवा का एक हाथ टूट गया है, और सर पर गम्भीर चोट लगा है। घायल को सीएचसी फाजिलनगर इलाज के भेजा गया है।