कसिया: शिवराय-तमकुहीरोड पर दमकला पीपा पुल के पास पलटी गाड़ी, रामपुर बरहन के ग्राम प्रधान अशर्फी यादव गंभीर रूप से घायल
शिवराय-तमकुहीरोड मार्ग पर दमकला पुल एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामपुर बरहन ग्राम पंचायत के प्रधान अशर्फी यादव की गाड़ी अचानक पीपा पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ग्राम प्रधान गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया है।