कसिया: बसहीया में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई, अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा छात्र सभा ने शुरू की PDA पाठशाला
बसहीया में समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने PDA पाठशाला की शुरुआत की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुरू हुई इस पहल की अगुवाई उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना के छात्र संघ उपाध्यक्ष और समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष रामलखन यादव कर रहे हैं। इस अवसर पर सरफराज अंसारी, धनेश यादव और राजदीप यादव ने बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया।