पौड़ी के थापली गांव पहुंचीं कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
पौड़ी विधानसभा के थापली गांव में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर पेयजल संकट की समस्या सुनी। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाया। साथ ही सड़क दुर्घटना में पति को खो चुकी पूजा के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
Pauri, Garhwal | Jun 11, 2026