मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कृषि गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपर समाहर्ता, मधेपुरा श्री अरुण सिंह की अध्यक्षता में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मधेपुरा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर 11वीं कृषि गणना संदर्भ वर्ष 2021-22 से संबंधित द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कृषि संगणना के माध्यम से देश के कृषि प्रचलन जोत के महत्वपूर्ण पहलुओं एवं बुनियादी डाटा एकत्रित करने का प्रयास किया जाता है