तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, 11 भट्टियां तोड़ी, 6500 लीटर वास और 45 लीटर शराब की गई ज़ब्त
Tijara, Alwar | Apr 15, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने अवैध देसी हथकड़ी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टपूकड़ा थाना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बुधवार सुबह 7 बजे बताया की पुलिस टीम ने ग्राम धीरीयावास और जखौपुर के खेतों में छापेमारी कर 11 अवैध भट्ठियां तोड़ दी है। इस दौरान करीब 6500 लीटर अवैध कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया और 45 लीटर तैयार अवैध शराब जप्त की गई है।