कटघोरा: कोरबा में अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग पर बड़ी कार्रवाई, NTPC जमनीपाली पर लगाया गया ₹15 लाख का जुर्माना
Katghora, Korba | Sep 11, 2026 कोरबा में अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। एनटीपीसी जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है। दरअसल, 9 सितंबर की रात रूमगरा हवाई पट्टी चौक के पास गुप्ता होटल के नजदीक एक जमीन पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग की सूचना पर्यावरण संरक्षण मंडल को मिली थी।