पेण्ड्रा: काव्या पेट्रोल पंप के पास खराब पड़ी दो कारों में लगी आग, जलकर पूरी तरह हुई खाक, असामाजिक तत्वों पर शक
पेंड्रा गौरेला मुख्यमार्ग पर स्थित काव्या पेट्रोल पंप के पीछे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां पहले से बिगड़ी हालत में खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पेंड्रा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत