बहेड़ी: पिंदारी अभयचंद में देशी दवाइयों की दुकान में घुसकर पिता-पुत्र से गाली-गलौच और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिंदारी अभयचंद निवासी तुफैल अहमद पुत्र इद्दू के मुताबिक उसकी गांव में ही देशी दवाइयों की दुकान है आरोप है कि बीती देर शाम करीब सात बजे इसी गांव का ही रहने वाला जितेंद्र सिंह पुत्र ढाकन सिंह उसकी दुकान पर आया और बे वजह तुफैल अहमद और उसके पुत्र फ़ैज़ान से गाली गलौच करने लगा आरोप है कि गालियां देने का विरोध करने पर उसने मारपीट की।